फ्रीलान्स क्या है? - what is freelance

 

पत्रकारिता क्या है, ये तो आप भी जानते हैं कि समाचारों और जानकारियों को इकट्ठा करके, सम्पादित करके जनता तक पहुँचाना पत्रकारिता है और इसके बहुत से रुप है जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब मीडिया और पब्लिक रिलेशन।


 

ये सूचनाएं और समाचार एकत्रित करने और जन-जन तक पहुँचाने के महत्वपूर्ण कार्य में एक पत्रकार की बहुत बड़ी भूमिका होती है। रिपोर्टर, कॉरेस्पोंडेंट, न्यूज राइटर, फोटोग्राफर, कॉलमिस्ट, एडिटर सभी पत्रकार ही होते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि फ्रीलांस पत्रकार (Freelance Journalist) कौन होते हैं और वो किस तरह काम करते हैं?

तो चलिए, आज इसी बारे में जानते हैं:-

एक फ्रीलांस पत्रकार के काम करने का तरीका भी साधारण पत्रकार जैसा ही होता है लेकिन फ्रीलांस पत्रकार किसी एक आर्गेनाइजेशन या पब्लिकेशन के लिए काम नहीं करते हैं। उन्हें पत्रकार की तरह रेगुलर सैलरी बेस पर काम नहीं करना होता है। ऐसे पत्रकार अपना काम और काम करने का तरीका खुद ही चुनते हैं।

फ्रीलान्स पत्रकार को होने वाले फायदे:-

प्रोजेक्ट्स चुनने की आजादी:-

फ्रीलान्स पत्रकार को कौनसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना है और किन क्लाइंट्स के साथ काम करना चाहिए, ये चुनने की आजादी उसे मिलती है क्योंकि वो किसी ऑफिस में बैठकर फिक्स टाइम और फिक्स सैलरी पर काम नहीं करता है।

संसार की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?- which is the world''s oldest language 

ज्यादा कमाने का अवसर:-

एक पब्लिकेशन के अधीन काम करते हुए पत्रकार को महीने की एक निश्चित रकम ही सैलरी के रुप में मिलती है जबकि एक फ्रीलांस पत्रकार एक से ज्यादा पब्लिकेशंस के लिए काम कर सकता है। ऐसा करने पर उसे ज्यादा अनुभव और पहचान मिलती है और अगर वो अपने काम में माहिर हो तो उसकी इनकम भी साधारण पत्रकार की तुलना में ज्यादा होती जाती है।

किस कंपनी ने बनाया था दुनिया का पहला टच स्क्रीन फ़ोन - which country has made the world's first touch screen phone 

काम में लचीलापन:-

फ्रीलांसर के रुप में काम करने पर एक पत्रकार किसी भी समय और कहीं भी बैठकर अपना काम पूरा कर सकता है। इस तरह एक फ्रीलांस पत्रकार अपनी मर्जी से किसी भी समय काम पूरा करके सब्मिट करवा सकता है।

दोस्तों, आजकल बहुत से लोग स्वतंत्र रहते हुए ही अपना काम करना पसंद करने लगे हैं इसलिए फ्रीलांसर (Freelancer) के रुप में काम करने का चलन बहुत बढ़ गया है और हो भी क्यों ना, आखिर इस तरह काम करते हुए आप स्वतंत्र अनुभव कर सकते हैं क्योंकि आप कब, कितना और कौनसा काम करेंगे, ये पूरी तरह आपका चुनाव होता है।

लैपटॉप के बारे में 7 रोचक तथ्‍य - 7 interesting facts about laptop 

घड़ी का आविष्कार किसने किया था? - who invented clock 

क्या है भारत रत्न, किन्हें मिलता है यह सम्मान - what is bharat ratna award and who got the bharat ratna award first 

विश्व स्वास्थ्य संगठन क्या है? - What is the World Health Organization? 

 

1 Comments

Previous Post Next Post