विश्व स्वास्थ्य संगठन क्या है? - What is the World Health Organization?

 


कभी-कभी आप भी जानने को उत्सुक होते होंगे की विश्व स्वास्थ्य संगठन क्या है और इसके तहत क्या कार्य किये जाते है। हम आपको विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) संस्था विश्व में देशों के स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सिफारिशें व मानक विकसित करने पर विचार व संशोधन करती है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 में की गयी थी।

WHO के संविधान को 22 जुलाई, 1946 को स्वीकार किया गया और यह 7 अप्रैल, 1948 से लागू हो गया। 15 नवंबर, 1947 को WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण (एजेंसी) बन गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है और इसमें 193 देश सदस्य के तौर पर शामिल है। भारत भी WHO का एक महत्वपूर्ण सदस्य है और इसका मुख्यालय राजधानी दिल्ली में स्थित है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन स्थापना क्यों की गयी थी?

इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक लोगों तक सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचे तथा लोगों को स्वास्थ्य आपात स्थितियों से बचाया जा सके साथ ही साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण प्रदान किया जा सके।

(WHO) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य

विश्व स्वास्थ्य संगठन विभिन्न देशों के स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सिफारिशें प्रस्तुत करता है तथा विभिन्न समझौतों, मेल मिलाप, व विनियमों (Regulations) का प्रस्ताव रखता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन रोगों की अंतरराष्ट्रीय नामावली (International List) को रिव्यु करने के साथ-साथ इसको संशोधित करता है तथा खाद्य व औषधीय पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण को विकसित और प्रोत्साहित करता है।

WHO ने टीकाकरण कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित किया है। संगठन द्वारा टीकाकरण कार्य योजना के अंतर्गत देशों में प्रभावी टीकों के उत्पादन, चयन हेतु सहायता उपलब्ध करायी जाती है।

WHO द्वारा कैंसर, हृदय रोग व मस्तिष्क रोग जैसी बीमारियों के विषय में भी शोध कार्यों को किया है।

WHO ने कैंसर जैसी अन्य जानलेवा बीमारियों की पहचान की है जिनमें एक्यूट लोअर रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन, सेरेब्रोवास्कुलर डिजीज, टी.बी., एड्स या एचआईवी शामिल है।

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post