किस कंपनी ने बनाया था दुनिया का पहला टच स्क्रीन फ़ोन - which country has made the world's first touch screen phone

 


आपको लगता है कि टच स्क्रीन फोन का चलन हाल के वर्षों मे शुरू हुआ है। परंतु ऐसा नहीं है। कुछ सालों में टचस्क्रीन फोन बेहद लोकप्रिय हुए हैं लेकिन इसका निर्माण बहुत पहले ही हो गया था। हां यह बात अगल है कि उस वक्त टचस्क्रीन फोन काफी वजनदार और कुछ साधारण फीचर से ही लैस था। परंतु उसे आज के टचस्क्रीन वाले फोन की बुनियाद रखी। आइए जानें विश्व के पहले टचस्क्रीन फोन से जुड़े कुछ ऐसे ही पहलू।

1. दुनिया में पहला टच स्क्रीन फोन आईबीएम और अमेरिका की फोन निर्माता कंपनी बेलसेल्फ द्वारा निर्मित किया गया था। इस फोन को आईबीएम सिमॉन नाम दिया गया।  

2. वर्ष 1992 में आईबीएम सिमॉन को लॉन्च किया गया था। किंतु उपभोक्ताओं के लिए 1994 में यह पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था।

3. आयरिश टाइम्स के अनुसार इस टच स्क्रीन फोन को सिमॉन नाम इसलिए दिया गया था क्योंकि यह फोन बहुत ही साधारण था। यह लगभग उस समय के अनुसार वह सभी कार्य करने में सक्षम था जिसकी अपेक्षा उस समय के एक स्मार्टफोन से की जाती है। 

मोबाइल फोन के बारे में तथ्य - facts about mobile phones  

4. आईबीएम सिमॉन टच स्क्रीन फोन के लुक व डिजाइन की बात करें तो यह आज के स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग था। इस फोन का वजन लगभग आधा किलोग्राम था और इस फोन की लंबाई करीब 23 सेंटीमीटर थी।

5. पहले टच स्क्रीन फोन आईबीएम सिमॉन में उपयोग की गई एलसीडी स्क्रीन हरे रंग की थी। फोन का उपयोग किए सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपभोक्ताओं को लिखने, तस्वीरें बनाने, कैलेंडर और संपर्क को अपडेट करने, फैक्स भेजने और प्राप्त करने की सुविधा दी गई थी। साथ ही इसमें नीचे की ओर एक स्लॉट दिया गया था जिससे मानचित्र, स्प्रेडशीड और गेम तक पहुंचा जा सकता था। 

जानें विश्व के पहले मोबाइल फोन के बारे में  

6. आईबीएम सिमॉन की कीमत की बात करें तो उस समय इसे 900 डॉलर में लॉन्च किया गया था। इस टच स्क्रीन फोन के लगभग 50,000 डिवाइस की बिक्री हुई।

7. गौरतलब है कि पहले टचस्क्रीन फोन से पहले कीपैड वाले मोबाइल बाजार में दस्तक दे चुके थे। पहले कीपैड का निर्माण मोटोरोला कंपनी द्वारा 1973 में किया गया। इस मोबाइल फोन को डायनाटेक नाम दिया गया था।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post