संसार की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?- which is the world''s oldest language

 


आइये जानते हैं संसार की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है। एक अनुमान के अनुसार दुनिया में लगभग 6809 भाषाएँ बोली जाती है परन्तु कई भाषाओं के लुप्त होने के साथ-साथ इन्हें बोलने वालों की संस्कृति भी समाप्त होती जा रही है।

पर क्या आपको पता है की संसार की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?

संसार की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?

दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है “संस्कृत”। आइये आज जागरूक पर इस लेख के माध्यम से विश्व की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत के बारे में जानते हैं।

  • हिन्दू धर्म में संपन्न होने वाले सभी शुभ कार्यों जैसे विवाह, हवन में वेद मंत्र आदि के पाठ की भाषा संस्कृत होती है और बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में ही लिखे गये हैं।
  • आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही संपन्न होते हैं पर वर्तमान समय में संस्कृत बोलने के स्थान पर यह केवल पूजा-पाठ में ही प्रयुक्त होती है।
  • संस्कृत हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार की एक शाखा है और यह हिंद-आर्य भाषा भी है।
  • संस्कृत भाषा को एक देवभाषा या सुरभारती भी कहा जाता है।
  • दुनिया भर में बोली जानी वाली ज्यादातर भाषाएँ जैसे सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, मराठी आदि संस्कृत से उत्पन्न हुई हैं।
  • कहा जाता है की संस्कृत भाषा लगभग 5000 साल पहले से ही प्रचलन में है।
  • संस्कृत भाषा उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post