वैसे तो 1 सेकेंड बहुत ही छोटा समय होता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जानकारियां देने वाले हैं जिसे जानकर आप यह तो महसूस कर लेंगे की 1 सेकंड इतना भी छोटा नहीं होता।
विश्व में हर 1 सेकंड में क्या-क्या होता है?
दुनिया में हर 1 सेकंड में 98 किलो खाना फेंका जाता है- हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में यह पाया गया कि 92 फीसद अमेरिकी 40% खाना फेंक देते हैं क्योंकि वह एक्सपायरी डेट का होता है। इसी रिपोर्ट में यह भी बात साझा की गई की एक सेकंड में करीबन 98 किलो खाना फेंक दिया जाता है।
लिपिस्टिक एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है लेकिन आप यह बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक सैकेंड में करीबन 60 लिपिस्टिक तैयार की जा सकती है जो कि भिन्न भिन्न कलर और क्वालिटी की होती है।
पूरे विश्व में बच्चे बार्बी डॉल्स के लिए बहुत उतावले रहते हैं लेकिन आपको बता दें कि हर 1 सेकंड में 3 बार्बी डॉल बेची जाती हैं। वही हर मिनट 180 डॉल बनाई जाती हैं।
यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि मधुमक्खी एक सेकंड में अपने पंखो 270 बार हिलाती है। वही हर मिनट में यह आंकड़ा 16820 बार तक पहुंच जाता है।
यह बात तो हम सब जानते हैं कि प्रकाश ध्वनि से तेज होता है और बारिश के मौसम में हम सभी ने बिजली को चमकते हुए तो देखा ही होगा, तो आपको बता दें कि हर 1 सेकंड में बिजली 6 बार चमकती है।
यह बात शायद ही कोई जानता हो, आम तौर पर जो थूक हम निगल लेते हैं उसकी गति सो मीटर प्रति सेकंड होती है।
दुनिया में हर सेकंड में 6 बच्चे पैदा होते हैं वही 1 मिनट में करीबन 240 बच्चे पैदा होते हैं।
यह बात बहुत हैरान कर देने वाली है कि एक गोली 900 मिली प्रति सेकंड की रफ्तार से चलती है।
बारिशों में निकलने वाला मौसमी जीव घोंघा जमीन पर एक सेंटीमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चलता है। बारिशों में यह अन्य दिनों के मुकाबले काफी तेज है।
हर एक सेकंड में 10450 कोको कोला की बोतल उपभोग कर ली जाती है। वही हर एक सेकंड में 20000 बोतलों की बिक्री हो जाती है।