दुनिया की सबसे खतरनाक नदियां - most dangerous rivers in the world


दोस्तो, दुनिया की धरती पर लाखों नदियां बहती हैं। नदी धरती पर बहने वाली एक जलधारा है। झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी नदी का स्त्रोत होता है और किसी सागर में जाकर गिरती है। संस्कृत के नद्य: से नदी शब्द आया है और इसे संस्कृत में ही सरिता भी कहते हैं। इस धरती पर कई ऐसी नदियां भी है जो बेहद खतरनाक हैं। 

Amazon river

रेड रिवर - Red river
अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में बहने वाली रेड रिवर देखने में जितनी आकर्षक है उतनी ही डरावनी भी है। इस नदी का बहाव रातों रात बदल जाता है जो स्थानीय लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है। इसके अलावा नदी में खतरनाक भंवर है। अगर इसकी चपेट में कोई इंसान आ जाए, तो उसका बचना मुश्किल है। इस नदी के रातों रात बहाव बदलने की वजह से कभी-कभी बड़ा हादसा होने का डर रहता है। इसलिए यह नदी बेहद खतरनाक मानी जाती है।  
यांग्त्जी नदी - yangtji river
चीन में बहने वाली यांग्त्जी नदी एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। बारिश के मौसम में यह नदी अपने पूरे उफान पर होती है और चीन के लिए आफत बन जाती है।  6,300 किमी में बहने वाली यह नदी चीन के सबसे बड़े शहर वुहान के बीच से बहती है। इस नदी को चीन में जियांग के नाम से जाना जाता है। यह भी दुनिया की खतरनाक नदियों में शामिल है।
अमेजन नदी - Amazon river
अमेजन नदी की लंबाई 6200 किलोमीटर से लेकर 7,000 किलोमीटर तक मानी जाती है। इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे लंबी और सबसे बड़ी नदी मानी जाती है। इस नदी की घाटी दक्षिण अमेरिका के आठ देशों में फैली है। ब्राजील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना तक यह नदी बहती है। जंगलों के बीच बहने वाली इस नदी कई खतरनाक जीव पाए जाते हैं। इस नदी में दुनिया के सबसे बड़े सांप एनाकोंडा भी पाए जाते हैं।
रिओ टिंटो - Rio tinto
स्पेन में बहने वाली रिओ टिंटो का रंग  बाकी नदियों से बिल्कुल अलग है। इस नदी का रंग खून की तरह लाल है। सोने-चांदी और तांबे की खदानों के बीच से होकर यह नदी निकलती है। न आप इस नदी पानी पी सकते हैं, ना इसमें खड़े हो सकते हैं। स्पेन में बहने वाली लाल रंग की इस नदी में सिर्फ कुछ जलीय सूक्ष्मजीव ही रहते हैं जो इसके तेजाबी पानी को सहन कर पाते हैं। यह स्पेन के सिएर्रा मोरेना पहाड़ श्रृंखला से निकलती है और अन्ध महासागर में जाकर गिर जाती है। यह अपने लाल-नारंगी पानी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।
येलो रिवर - Yellow river
चीन की येलो रिवर दुनिया की सबसे खतरनाक नदियों में से एक है। यह नदी अपने बहाव क्षेत्र में 24 बार रास्त बदलती है। इस नदी की वजह से चीन में हर साल तबाही मचती है। यह नदी रौद्र रूप धारण कर लेती है, तो अपने रास्ते में आने वाले हर तीज को तबाह कर देती है। इसकी वजह हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। इसे चीन में दुख की नदी कहते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post