ये हैं दुनिया के पांच सबसे अनोखे स्कूल, जिनके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा - These are the five most unique schools in the world, which you have never heard of



शिक्षक दिवस 2021 के मौके पर आज हम विश्व के उन पांच अजीबोगरीब स्कूलों के बारे में जानेंगे, जिनके बारे में शायद ही आपने सुना हो। ये स्कूल अपने अनोखेपन के कारण अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। कई लोग दूर दूर से इन स्कूलों को देखने के लिए आते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं दुनिया के पांच अनोखे स्कूलों के बारे में -

एबो एलिमेंट्री स्कूल

अक्सर स्कूल जमीन के ऊपर बनाए जाते हैं। वहीं एबो एलिमेंट्री स्कूल जमीन के ऊपर ना होकर जमीन के नीचे बना हुआ है। इस खास वजह से ये स्कूल चर्चा का विषय बना रहता है। इस स्कूल को जमीन के नीचे बनाए जाने का एक बहुत बड़ा कारण था। अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हो रहे शीत युद्ध के दौरान न्यू मैक्सिका आर्टिस्टा के लोगों को इस बात का पता था कि उनके वहां पर बमबारी होगी। इस कारण उन्होंने इस स्कूल को जमीन के नीचे बनवाया। इस स्कूल के एक दरवाजे का वजन करीब 800 किलोग्राम है। यानी अगर एक बार इस दरवाजे को बंद कर दिया जाए तो बच्चे के लिए इसे बाहर की तरफ खोलना काफी मुश्किल भरा काम है।

लोकटक का फ्लोटिंग स्कूल

क्या कभी आपने किसी फ्लोटिंग स्कूल के बारे में सुना है? अगर नहीं! तो ये फ्लोटिंग स्कूल हमारे भारत में ही मौजूद है। मणिपुर में लोकटक झील के ऊपर बने इस स्कूल में कई बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इस स्कूल को लोकटक झील के मछुआरों ने मिलकर बनाया है। इसमें बच्चों के साथ साथ कई बड़े लोग भी पढ़ाई करते हैं। 

ग्रे स्कूल ऑफ विजार्डी

आपने हैरी पॉटर फिल्म तो जरूर देखी होगी, जिसमें एक स्कूल को दिखाया गया है जहां पर कई बच्चे आकर जादू सीखते हैं। ठीक वैसा ही स्कूल असल में भी मौजूद है। इस स्कूल का नाम ग्रे स्कूल ऑफ विजार्डी है। यहां पर कुल 16 डिपार्टमेंट हैं, जिसमें हैरी पॉटर की तरह काला जादू वाला विभाग भी मौजूद है।

मोबाइल स्कूल

ये स्कूल अपने अनोखेपन के कारण अक्सर चर्चा में बना रहता है। इस स्कूल की खास बात ये है कि यहां पर छात्रों को स्कूल नहीं जाना पड़ता बल्कि स्कूल खुद छात्रों के पास चलकर आता है। इसी वजह से इसका नाम मोबाइल स्कूल पड़ा। ये कोलंबिया, अमेरिका, स्पेन के साथ साथ ग्रीस में भी खुब पसंद किया जाता है।

हेजल वुड एकेडमी

स्कॉटलैंड में स्थित ये स्कूल काफी खास है। मुख्य रूप से ये स्कूल उन बच्चों के लिए है, जो देख और सुन नहीं सकते हैं। स्कूल को विशेष प्रकार से डिजाइन किया गया है। स्कूल में खास तरह की इंजीनियरिंग की मदद से वाइब्रेशन को भी शामिल किया गया है, ताकि बच्चे खुद अपना रास्ता अकेल तय कर सकें। 


Post a Comment

Previous Post Next Post