दुनिया की ऐसी सड़के जहाँ जाने से भी कांपते है लोग - most dangerous highways of world


nqfu;k esasa सभी सुहाने सफर का आनंद लेना चाहते हैं। सड़क पर दौड़ती गाड़ी में बैठे लोगों को रोमांच का एहसास भी होता है।  पहाड़] aगल और नदियों समेत कई प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। vkSsj प्रकृति की सुंदरता हमेशा के लिए आंखों में कैद हो जाती है। ysfdu दुनिया में कई ऐसी सड़के हैं जो सुदरता के साथ ही बेहद खतरनाक हैं। जहां पर ड्राइविंग djrss oDr हुई जरा सी चूक भी खतरनाक साबित हो सकती है।  आज दुनिया के ऐसे ही खतरनाक रास्तों के बारे में बताते हैं जो बेहद खतरनाक हैं।

जोजी ला पास

भारत का जोजी ला पास हाइवे दुनिया की बेहद खतरनाक सड़कों में शामिल है। यह सड़क पहाड़ी पर बनी हुई है जो कश्मीर से लद्दाख के बीच रास्ते में है। इस सड़क पर धूल भरी तेज हवाएं चलती हैं जिसकी वजह से ड्राइव करना बेहद खतरनाक साबित होता है। बर्फबारी के दौरान इस रास्ते के बंद होने का खतरा भी रहता है। इस सड़क से लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है, क्योंकि यह सड़क ही लद्दाख को बाकी जगहों से जोड़ती है। 3,528 ऊंची पहाड़ी पर बनी यह सड़क करीब 9 किलोमीटर लंबी है।

जलालाबाद से काबुल

अफगानिस्तान में काबूल से जलालाबाद जाने वाली ;g सड़क 143 किलोमीटर लंबी है। यह lM++d काबूल और जलालाबाद को जोड़ता है। पतला होने के अलावा इस सड़क पर कई मोड़ भी हैं। काबूल से जलालाबाद जाने के लिए एक ही सड़क है। लेकिन यह बेहद खतरनाक है। अक्सर okguks ds ,d nwljs dks ओवरटेक करते समय कई हादसे होते हैं।

बयबर्ट d915

तुर्की के ट्राब्जोन क्षेत्र में पड़ने वाला d915  दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक हाइवे है जिस पर चलना एक परफेक्ट ड्राइव के लिए भी चुनौतियों से भरा हुआ है। इस सड़क पर चलते समय] करीब सभी व्यक्ति का सांसें कुछ देर के लिए रुक जाती हैं। एक तरफ ऊंचे  पहाड़ है और दूसरी तरफ बिना रेलिंग के गहरी खाइयां। इस सड़क पर सफर करना किसी बड़े एडवेंचर जैसा है।

लक्सर अल

मिश्र के दो पर्यटक स्थल लक्सरऔर हुर्घदाको जोड़ने वाली 299 मील लंबी यह सड़क दुनिया में बेहद खतरनाक मानी जाती है। इस सड़क को पार करने में 4 घंटे 40 मिनट का समय लगता है। इस सड़क पर पूरी तरह डकैत और आतंकवादियों का खौफ रहता है। यह रोड अपहरण, कत्ल और बलात्कार जैसे घटनाओं की वजह से दुनियाभर में कुख्यात है।

द डेथ रोड (बोलिविया)

यह रोड कितना खतरनाक होगा इसके नाम से ही समझा जा सकता है। इस रोड पर ड्राइव करना बेहद कठिन और खतरनाक होता है। सालभर में इस सड़क पर हादसे की वजह से करीब 200 से 300 मौतें होती हैं। लेकिन इस सड़क का लुत्फ सबसे ज्यादा साइक्लिस्ट ही ले पाते हैं। ज्यादा ऑवर लोड गाड़ियां और ट्रक स्लिप होने की वजह से इस सड़क पर गिरते हैं।

 



Post a Comment

Previous Post Next Post